
Track 02
Ram Ji Ka Dabdaba
Ram Ji Ka Dabdaba by Badshah, Asit Tripathy — रामतरंग song from Ayodhya.
- Singer
- Badshah, Asit Tripathy
- Music
- Hiten
- Lyrics
- MST
Watch
Lyrics
युद्धभूमि में आया,
रावण ललकारता...
लंकेश पूछने लगा,
है राम तू कहाँ बता...
राम मृत्यु मैं करूँ,
जैसे लगा वो बोलने...
हुआ आमना-सामना
संयम और अहंकार का...
ब्रह्मण्ड देखने लगा,
युद्ध रावण राम का...
युद्धभूमि में हुआ,
आमना-सामना...
दबदबा है दबदबा,
रामजी का दबदबा...
दबदबा है दबदबा,
रामजी का दबदबा...
रावण से राम ने कहा
शक्तिशाली हो सुना,
पर धर्म और अधर्म का,
फर्क क्यूँ नहीं पता...
तिल-मिला इस बात से
रावण बोला राम से,
काम वो कर भी दो,
यहाँ आये हो जिस काम से...
साधुओं सी बातें करते,
अयोध्या नरेश...
युद्धभूमि में युद्ध लड़ो,
क्यों देते हो उपदेश...
रणभूमि में थे खड़े,
एक तरफ राम जी,
दूसरी तरफ था रावण,
जिसका बड़ा नाम जी...
साहस सत्य न्याय धर्म,
राम जी के साथ जी...
क्रोध काम द्वेष का,
रावण में था उन्माद जी...
दबदबा है दबदबा,
रामजी का दबदबा...
दबदबा है दबदबा,
रामजी का दबदबा...
वो ज्ञानी तपस्वी रावण,
चूर था अभिमान में,
पाई थी तलवार उसने,
शिवजी से वरदान में...
फिर उठाया धनुष को,
धनुर्धारी राम ने,
कड़की थी बिजलियाँ,
धनुष के डंकार से...
गूंज राम नाम की,
हर ओर गरजने लगी...
रावण की चारो लोक में,
हार गूंजने लगी...
राम ने रावण पे आखिरी,
चलाया जब था बाण...
नाभि से फिर छलका रक्त,
छटपटाके निकले प्राण...
डोली भूमि गिरत दसकंधर।
छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर॥
धरनि परेउ द्वौ खंड बढ़ाई।
चापि भालु मर्कट समुदाई॥
शक्तिशाली था रावण कितना,
हार गया फिर भी राम से...
रावण ने युद्ध आरम्भ किया,
किन्तु युद्धविराम राम से...
बोलो जय श्रीराम!
